BHOPAL NEWS- भारतीय किसान संघ के चुनाव एवं राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में

Bhopal Samachar
भोपाल: भारतीय किसान संघ आगामी 25 फरवरी से भोपाल में तीन दिवसीय अखिल भारतीय अधिवेशन आयोजित करने जा रहा है, जिसमे देशभर के 500 जिलों से हजारों किसान शामिल होंगे। 

किसान संघ कार्यलय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने पत्रकारों को बताया कि भोपाल में आयोजित होने वाला 13वां अखिल भारतीय अधिवेशन 25 फरवरी से भोपाल के बरखेड़ी में पुरानी गल्ला मंडी स्तिथ महालक्ष्मी परिसर में प्रारंभ होगा। 26 फरवरी को महारैली निकाली जावेगी इसके उपरांत 27 फरवरी को अधिवेशन का समापन होगा। 

श्री कुलकर्णी ने बताया कि अधिवेशन में आत्मनिर्भर खेती - सुखी किसान, पूर्वोत्तर राज्यो में किसानों को बाजार उपलब्ध कराना, ग्लोबल वार्मिग, किसानों की आय कैसे बड़े जैसे विषयों पर मंथन होगा।

श्री कुलकर्णी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन तीन वर्ष में एक बार होता हैं, इस वर्ष यह अधिवेशन मप्र में रखा गया हैं अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी होगा। देश भर में किसानों से जुड़े सभी विषयों पर इस अधिवेशन में चर्चा होगी।

पत्रकार वार्ता में किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश जी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह अंजना, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य रामभरोस बामोतिया उपस्थित थे। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!