BHOPAL NEWS- महिला कर्मचारी को चपरासी ने झूठे प्यार में फंसाकर फायदा उठाया, मामला दर्ज, गिरफ्तार

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एक सरकारी कार्यालय में चपरासी के पद पर पदस्थ अनिमेष नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसी के ऑफिस की एक महिला कर्मचारी ने उसके खिलाफ झूठे प्यार में फंसाकर शोषण करने का आरोप लगाया है। 

30 साल की महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में बताया कि अनिमेष उसी के ऑफिस में चपरासी के पद पर पदस्थ है। कामकाज के दौरान उसने बड़ी ही चतुराई के साथ नजदीकी बनाई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अनिमेष ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और विश्वास जीतकर 31 दिसंबर 2019 को पहली बार उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। तब से 31 अक्टूबर 2021 तक वह नियमित रूप से फिजिकल रिलेशन बनाता रहा।

महिला कर्मचारी ने बताया कि जब भी उससे शादी के लिए कहा जाता था, वह कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल देता था। जब बात बढ़ गई तो उसने स्पष्ट रूप से मना कर दिया। महिला कर्मचारी ने बताया कि उसने अनिमेष को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। जब से यह विश्वास हो गया कि उसके साथ प्यार नहीं धोखा हुआ है तब उसने ऐशबाग थाना पुलिस से जाकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज करके अनिमेष को गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!