कई देशों में नीले रंग की स्ट्रीट लाइट क्यों लगाई जाती है, पढ़िए महत्वपूर्ण जानकारी- GK in Hindi

Bhopal Samachar
जापान और स्कॉटलैंड सहित दुनिया के दर्जनों देशों में नीले रंग की स्ट्रीट लाइट लगाई जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं नाइट क्लब के बाथरूम में भी नीले रंग की लाइट लगाई जाती है। प्रश्न यह है कि दुनिया के कुछ देशों में ऐसा क्यों किया जाता है। क्या इसके पीछे कोई साइंस है या फिर वहां पर नीले रंग की लाइट सस्ती मिलती है। आइए पता लगाते हैं:- 

मनुष्य के जीवन पर रंगों का काफी प्रभाव पड़ता है। ऑपरेशन थिएटर में हरा रंग। स्कूल बस का पीला रंग। खतरे का संकेत देने के लिए लाल रंग। सभी के पीछे एक साइंस छुपा हुआ है। रात के समय नीले रंग की स्ट्रीट लाइट के पीछे भी साइंस का एक बहुत महत्वपूर्ण कारण है। जापान में इसका सबसे अच्छा प्रयोग हुआ है और बहुत अच्छे रिजल्ट भी आए हैं। दरअसल रात के समय नीला रंग, मनुष्य को डिप्रेशन से बाहर निकालने का काम करता है। एक रिसर्च में पता चला कि नीले रंग की स्ट्रीट लाइट के कारण रात के समय अपराधों की संख्या में 9% की कमी आई।

किस कलर की लाइट से डिप्रेशन कम होता है 

यदि आप रात के समय सड़क पर टहल रहे हैं, और स्ट्रीट लाइट नीले रंग की है तो आपका डिप्रेशन कम हो जाएगा यानी खुशियां बढ़ जाएंगी। जापान में तो रेलवे स्टेशन और ऐसे पुलों पर अनिवार्य रूप से नीले रंग की लाइट जलाई जाती है जहां पर लोग सबसे ज्यादा सुसाइड किया करते थे। पाया गया कि नीले रंग की लाइट लगा देने के कारण आत्महत्या के मामलों में 84% की कमी आई। वाकई यह बहुत चमत्कारी है। 

नाइट क्लब के बाथरूम में नीली लाइट क्यों होती है 

दुनिया भर के बड़े नाइट क्लब के बाथरूम में अनिवार्य रूप से नीले रंग की लाइट लगाई जाती है। इसके पीछे उनका अपना लॉजिक होता है। नीले रंग के संपर्क में आने के कारण अत्यधिक हानिकारक एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं का उपयोग कम हो जाता है। नीले रंग में हाथ की नसों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोई व्यक्ति खुद को इंजेक्शन नहीं लगा पाता। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!