GWALIOR NEWS- महिला की डेड बॉडी मिली, एक भी कपड़ा नहीं था, पति लापता

Bhopal Samachar
ग्वालियर।
हजीरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली PHE कॉलोनी में एक फ्लैट के अंदर महिला की डेड बॉडी मिली है। उसके शरीर पर मारपीट के निशान हैं। किसी धारदार हथियार से गला काटा गया है। महिला इंदौर में अपने पहले पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रहने के लिए ग्वालियर आ गई थी। बताया गया है कि बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। महिला का पति लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सीता थापा का पति शेरू थापा (जो पहले लिव इन पार्टनर था) लापता है। फ्लैट नंबर एस-10 से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो सीता की लाश जमीन पर पड़ी थी। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या पति ने ही की है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या शनिवार रात या रविवार सुबह हुई है। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है।

बैंबू रेस्टोरेंट में था शेफ

शेरू थापा ग्वालियर में बैंबू रेस्टोरेंट में शेफ था। लॉकडाउन में रेस्टोरेंट बंद हुआ तो उसकी नौकरी छूट गई। पुलिस का कहना है कि बेरोजगार होने के बाद वह नशा करने लगा। अभी वह शराब पीने का आदी हो गया था। CSP रवि भदौरिया का कहना है कि महिला के पति की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद पूरी कहानी साफ हो सकेगी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!