INDORE NEWS- महिला अतिथि विद्वान फांसी पर झूलती मिली, मौत

Bhopal Samachar
इंदौर।
मालवीय नगर में रहने वाली एक महिला अतिथि विद्वान अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। पति ने बताया कि उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। महिला अतिथि विद्वान के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। 

विजयनगर थाना TI तहजीब काजी ने बताया कि डॉ अर्जुन माहेश्वरी का वेलोसिटी क्षेत्र में प्राइवेट क्लीनिक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पत्नी का नाम चांदना माहेश्वरी उम्र 30 वर्ष, मायका सिंगरौली है। श्रीमती चांदना माहेश्वरी अंबा मुल्या ग्राम के पारिजात कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर गेस्ट फैकल्टी, के पद पर पदस्थ थी। मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इंस्पेक्टर तहजीब काजी ने बताया कि डॉक्टर अर्जुन के अनुसार दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला था। जब पुलिस पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था। डॉक्टर अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी को 10 वर्ष हो चुके हैं। दो बच्चे हैं। परिवार सोनकच्छ में रहता है। दोनों के बीच किसी भी प्रकार का विवाद नहीं था। 

रात के समय बच्चों ने फोन करके बताया कि मम्मी ने कमरे के अंदर गेट बंद कर लिया है और खुल नहीं रही है। जब घर जाकर दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो फांसी के फंदे पर चांदना माहेश्वरी की डेड बॉडी लटकी हुई थी। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!