MP NEWS- कांग्रेस 2023 का चुनाव हार गई तो कभी नहीं जीत पाएगी: दिग्विजय सिंह ने रतलाम में कहा

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह का कहना है कि यदि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी हार गई तो फिर मध्यप्रदेश में कभी खड़ी नहीं हो पाएगी। यहां भी कांग्रेस की हालत ठीक वैसी ही हो जाएगी जैसी उत्तर प्रदेश में हो गई है। दिग्विजय सिंह रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी को लेकर नाराज हो गए थे। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रतलाम में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। सर्किट हाउस में उनसे मिलने के लिए रतलाम के कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। मुलाकात के समय सभी कार्यकर्ता अलग-अलग गुटों में खड़े हुए थे। उन्हें देखकर स्पष्ट हो रहा था कि कांग्रेस पार्टी के अंदर कितने पार्टीशन है। यह देखकर दिग्विजय सिंह नाराज हो गए। 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि आप लोग एक साथ खड़े होने को और आपस में बात करने को तैयार नहीं है तो ऐसे में मेरे सिर खपाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी कुछ नहीं कर पाएंगे। यह आखरी चुनाव है इसके बाद कांग्रेसी जीत नहीं पाएगी। इसी दौरान उनकी नजर एक कैमरे पर पड़ी जिसमें रिकॉर्डिंग हो रही थी। उन्होंने तत्काल रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!