MP NEWS- दमोह की लड़की ने जयपुर में सुसाइड किया, मेट्रो स्टेशन से कूदी

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया तहसील की रहने वाली लड़की भारतीय कुशवाहा ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में आत्महत्या कर ली। उसने राम नगर मेट्रो स्टेशन से पार्किंग एरिया में कूदकर सुसाइड किया। घटना रात 9:00 बजे की है। 

जयपुर के रामनगर स्टेशन पर रात 9:00 बजे आखरी मेट्रो आती है। लड़की शायद इसी से आई थी। पायलट नीचे खड़ा हुआ था। लड़की अचानक रेलिंग पर चढ़ती हुई दिखाई दी। पायलट ने दौड़कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब तक पायलट पहुंच पाता लड़की जंप कर चुकी थी। वह सीधे पार्किंग एरिया में जाकर गिरी। उसे तत्काल SMS हॉस्पिटल ले जाया गया। 

डॉक्टर ने बताया कि लड़की को गर्दन से लेकर पैरों तक मल्टीपल फैक्चर आए हैं। घायल लड़की ने बताया कि उसका नाम भारतीय कुशवाहा है। वह पथरिया तहसील जिला दमोह मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उसके मोबाइल फोन से, उसके परिवार को फोन लगाया गया। पता चला कि 1 साल पहले लड़की जयपुर में कंप्यूटर कोर्स करने के लिए आई थी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!