MP NEWS- रीवा में दूल्हे को सारी रात पीटा, पूरी बारात को बंधक बना लिया

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश के रीवा में लड़की वालों ने दूल्हे सहित पूरी बारात को बंधक बना लिया। दूल्हे राजा की पूरी रात पिटाई की गई। दूल्हे के पिता किसी तरह पुलिस के पास तक पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करवाया, तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हुई।

पढ़िए ऐसा क्या हुआ जो लड़की वाले भड़क गए

स्थिति सामान्य करने के बाद पुलिस ने बताया कि रात के समय वरमाला के बाद जब स्टेज पर अतिथियों द्वारा बधाई देने का कार्यक्रम चल रहा था ठीक उसी समय दूल्हा और उसके दोस्तों ने मिलकर दुल्हन के साथ आपत्तिजनक हरकतें करना शुरू कर दिया। यह देखकर लड़की वाले भड़क उठे। उन्होंने दूल्हा और उसके सारे दोस्तों को बंधक बना लिया। सारी रात पिटाई की गई। 

इधर, दूल्हे के पिता ने पुलिस से शिकायत की कि लड़की वालों ने हंगामा करके उनके ₹75000 लूट लिए हैं। यह पैसा बस वालों को देने के लिए रखा था। बस वाले वापस लौट गए। बारात को पैदल ही वापस जाना पड़ रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला शांत हो गया है। दूल्हे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लड़की वालों को यह बात नहीं बताई गई थी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!