railway employees news- रतलाम में TTE तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश के अंतर्गत रतलाम रेल मंडल में पदस्थ टीटीई संदीप कुमार को GRP द्वारा गिरफ्तार किया गया है। GRP का दावा है कि टीटीई अपने साथी के साथ मिलकर अफीम की तस्करी करता था। 

TTE संदीप कुमार हरियाणा के रहने वाले हैं

रतलाम रेल मंडल में कार्यरत TTE संदीप कुमार मूल रूप से हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं। GRP ने दावा किया कि संदीप कुमार जाट अपने साथी योगेश बड़वाल से अफीम खरीदकर हरियाणा ले जाते थे। GRP ने यह भी दावा किया है कि दोनों को पुराना माल गोदाम के यहां ब्रिज के नीचे से उस समय गिरफ्तार किया जब दोनों अफीम का लेनदेन कर रहे थे। इनके पास से 210 ग्राम अफीम बरामद हुई है। 

GRP फिलहाल यह नहीं बता पाई है कि संदीप कुमार जाट अफीम खरीदने के बाद उसका क्या करते थे। हरियाणा में उनका कोई नेटवर्क है या नहीं। पुलिस का कहना है कि हम इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा। मध्यप्रदेश कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!