RDVV NEWS- फिजिकल एजुकेशन के लिए इंटरव्यू, Msc-MEd का टाइम टेबल घोषित

Bhopal Samachar
RDVV-
Rani Durgawati Vishwa Vidyalay रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर की ओर से फिजिकल एजुकेशन (Physical Education) की पोस्ट के लिए इंटरव्यू का डेट और टाइम घोषित किया गया है। आगामी 10 फरवरी 2022 को यह इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।  

गौरतलब है कि यह नोटिस रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के असिस्टेंट रजिस्ट्रार की ओर से जारी किया गया है।  यह  इंटरव्यू Physical Education (P.E.) की 5 पोस्ट्स के लिए है 10 फरवरी 2022 को  सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.rdvv.nic.in पर विजिट करें। 

RDVV NEWS- एमऐड-एमएससी का टाइम टेबल घोषित

RDVV- Rani Durgawati Vishwa Vidyalay (रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर) की ओर से एमएससी थर्ड सेमेस्टर (कंप्यूटर साइंस) एवं M.Ed एंड M.Ed साइंस थर्ड सेमेस्टर एग्जामिनेशन 2021- 22 का परीक्षा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। यह टाइम टेबल रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव परीक्षा की ओर से जारी किया गया है। 

गौरतलब है कि M. Sc. 3rd semester (Computer Science) की परीक्षाएं 19 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक आयोजित की जाएंगी ,जिनका समय प्रातः 8:00 से 11:00 बजे तक निर्धारित  है। जबकि M.Ed.&M.Ed. (Sci) की परीक्षाएं 23 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक आयोजित की जाएंगी. जिनका समय प्रातः 8:00 से 11:00 बजे तक रहेगा। 

इन कोर्सेज के विषय वार विस्तृत टाइम टेबल की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rdvv.nic.in पर विजिट करें। 
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!