हनी ट्रैप पीड़ित व्यापारी एक साथ एसपी के पास पहुंचे, 2016 से ब्लैकमेल हो रहे हैं- JABALPUR NEWS

Bhopal Samachar
जबलपुर
। हनी ट्रैप की घटनाएं पूरे देश में तेजी से घटित हो रही है परंतु जबलपुर में एक नया घटनाक्रम हुआ। हनी ट्रैप से पीड़ित प्रतिष्ठित व्यापारी एवं नागरिक, संगठित होकर एसपी के पास पहुंचे और अपनी समस्या बताएं। महत्वपूर्ण बात यह थी कि सभी को एक ही महिला ने अपना शिकार बनाया है और विभिन्न थानों में उनके खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर में जनता के नाम अपील जारी की है कि यदि कोई और भी इस महिला का शिकार हुआ है तो वह शिकायत कर सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। 

JABALPUR CRIME STORY- 2016 से शुरू हुई हनीट्रैप की कहानी

एसपी जबलपुर को बताया गया कि इस महिला ने सबसे पहले सन 2016 में विकास रामख्यानी को शिकार बनाया। सबसे पहले जाल में फंसा कर संबंध बनाए और फिर रेप का मामला दर्ज करवा दिया। राजीनामे के बदले विकास को महिला से शादी करनी पड़ी। महिला ने पूरी प्रॉपर्टी हड़प ली और डिंडोरी में फिर से बलात्कार का केस दर्ज करवा दिया। पीड़ितों ने बताया कि वह मामला अभी भी न्यायालय में चल रहा है। यह साबित करना चुनौतीपूर्ण है कि महिला ने उसे अपने जाल में फंसाया है, उसने महिला को नहीं। 

MP NEWS- जबलपुर में बैठकर कानपुर के व्यापारी का हनी ट्रैप

कानपुर के व्यापारी अर्चित सलूजा ने बताया कि इस महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क किया था। फिर अपने जाल में फंसा लिया और ब्लैकमेल करने लगी। 4000000 रुपए की मांग की थी। अर्चित ने पैसा देने से मना कर दिया तो महिला थाने में उसके खिलाफ 376 का मामला दर्ज करा दिया। अर्चित ने कानपुर की कोर्ट में महिला और उसके साथी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है। जबलपुर में भी शिकायत की गई है। 

विकास समतानी और मोहित डुडेजा सहित पीड़ितों की लंबी लिस्ट है

पीड़ित व्यापारियों ने एसपी जबलपुर को बताया कि विकास समतानी और मोहित डुडेजा सहित पीड़ितों की लंबी लिस्ट है। सबको जाल में फंसाया जाता है। फिर ब्लैकमेल किया जाता है। कुछ लोग जो खुद को वकील बताते हैं, इसका साथ देते हैं। इसकी तरफ से ब्लैकमेल करते हैं। पैसे की डील भी वही करते हैं। पीड़ितों ने बताया कि ज्यादातर लोग ब्लैकमेल का शिकार हो जाते हैं। सामाजिक मान्यताओं के डर से इनकी बात मान लेते हैं। इसी के कारण हनी ट्रैप गैंग का हौसला बढ़ा हुआ है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!