मध्य प्रदेश के 25 जिलों में लू चलेगी, गर्म हवाओं के बवंडर आ रहे हैं- MP WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश को 3 तरफ से गर्म हवाओं ने घेर लिया है। गुरुवार की सुबह तक मध्य प्रदेश के 13 जिले लू की चपेट में थे और 1 अप्रैल 2022 से 25 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर और छतरपुर में सबसे तेज गर्म हवाएं चलेंगी। लोगों का धूप में खड़े रहना मुश्किल हो जाएगा।

मध्य प्रदेश मौसम- इन जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी वाला येलो अलर्ट

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार ग्वालियर और छतरपुर जिलों में तीव्र लू चलने की सम्भावना है वहीं रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, भोपाल, राजगढ़, धार, खंडवा, खरगौन, रतलाम, शाजापुर,  गुना,दतिया एवं श्योपुरकलां में लू चलने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश को 3 तरफ से गर्म हवाओं ने घेरा 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान से गर्म हवाओं के बवंडर मध्यप्रदेश में आ रहे हैं। यही कारण है कि मध्य प्रदेश के शहरों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के 52 में से 25 जिलों में इन गर्म हवाओं का असर दिखाई देगा। सप्ताह के अंत तक भीषण गर्मी और लू से पीड़ित जिलों की संख्या काफी बढ़ जाएगी।

गर्मी में लू से बचने के लिए क्या करें 

सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचें। 
हल्के रंग के सूती कपड़े पहने। 
अपने सिर को सूती कपड़े या टोपी से ढक कर रखें। 
पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!