पेट दर्द के घरेलू उपाय, 5 मिनट में छुटकारा पाएं- home remedies for stomach pain

Bhopal Samachar

5 मिनट में पेट दर्द से छुटकारा कैसे पाएं 
abdominal pain ayurvedic treatment 

आयुर्वेद के डॉक्टर अनिल वर्मा कहते हैं कि, पेट दर्द एक आम समस्या है। ज्यादातर लोग कभी न कभी इसका शिकार हो जाते हैं। यह थोड़े समय तक रहने वाली बीमारी है। कई बार अपने आप ठीक हो जाती है। यदि नियमित रूप से पेट में दर्द है तो अच्छे डॉक्टर को दिखाना और पूरा चेकअप कराना जरूरी है परंतु खाने पीने के कारण पेट में दर्द हो रहा है तो उसके लिए आपके रसोई घर में कुछ ऐसी चीजें हैं जिससे तत्काल आराम मिल सकता है। 

खाना खाने के बाद पेट दर्द - 5 मिनट में छुटकारा कैसे पाएं

1 ग्राम सेंधा नमक और 2 ग्राम अजमोद का चूर्ण खाने से पेटदर्द से तुरन्त आराम मिलता है। मूली के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से भोजन के बाद पेट में होने वाले दर्द या गैस से राहत मिलती है। 
हींग और काला नमक डालकर गर्म किया हुआ तेल पेट पर लगाने से आराम मिलता है। यदि पेट में मरोड की शिकायत है, तो मेथी के चूर्ण को दही में मिलाकर खाएं। 

गर्मी के मौसम में पेट दर्द से बचने के उपाय

गर्मी के मौसम में दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। इसे पीकर बाहर निकलें तो लू लगने का डर भी नहीं रहता है। 

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।  स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें

इस ब्लॉग में निम्न जानकारियां हैं

नाभि के ऊपर पेट दर्द का इलाज
पेट दर्द में क्या खाना चाहिए
नाभि के ऊपर पेट दर्द के कारण
पेट दर्द में कौन सा दवाई खाना चाहिए
पेट दर्द का देसी उपचार Ajwain

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!