BHOPAL NEWS- 315 कॉलोनियों के नाम विलोपित होंगे, 408 नए नाम जुड़ेंगे

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन बनाने का काम शुरू हो गया है। इस बार 408 नई कॉलोनियों के नाम जोड़े जाएंगे जबकि 315 पुरानी कॉलोनियों के नाम विलोपित कर दिए जाएंगे। दरअसल यह कालोनिया रिकॉर्ड में फेस वन, फेस 2, फेस 3 के नाम से दर्ज हैं। अब सभी फेस को मिलाकर एक कॉलोनी माना जाएगा। 

कहां दाम बढ़ेंगे और कहां नहीं, इसका फैसला होना अभी बाकी है लेकिन भोपाल शहर का नया नक्शा तैयार हो रहा है। पहले बताया जा रहा था कि 90 कॉलोनियों के नाम जोड़े जाएंगे लेकिन अब बताया जा रहा है कि 408 कॉलोनियों के नाम जोड़े जाएंगे लेकिन 315 नाम हटा दिए जाएंगे। 

रियल स्टेट को उम्मीद है कि नई कलेक्टर गाइडलाइन में उनके कारोबार की परेशानियों को ध्यान में रखा जाएगा। कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण कारोबार प्रभावित हुआ है। हालांकि जो कंस्ट्रक्शन, पजेशन के लिए रेडी थे उनकी मुंह मांगे दामों पर बिक्री भी हुई है। अब देखना यह है कि रजिस्टार ऑफिस में क्या रिकॉर्ड मिलता है और उसके आधार पर कलेक्टर की नई गाइडलाइन मैं क्या दिखाई देता है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!