BHOPAL NEWS- महिला डीएसपी को इंजीनियर पति ने पीटा, FIR में दर्ज, चार इमली की घटना

Bhopal Samachar
भोपाल
। हबीबगंज थाने में FIR दर्ज कराते हुए पुलिस हैडक्वाटर भोपाल में पदस्थ महिला डीएसपी नेहा पच्चीसिया ने शिकायत की है कि उनके इंजीनियर पति अंशुल जोशी ने रविवार दिनांक 6 मार्च 2022 को उनके घर आकर उनके साथ मारपीट की। हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि दंपति के बीच विवाद चल रहा है और दोनों एक साथ नहीं रहते।

हबीबगंज थाने में दर्ज FIR के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस में DSP नेहा पच्चीसिया चार इमली स्थित सरकारी आवास में रहती हैं। उनके पति इंजीनियर अंशुल जोशी छोला मंदिर क्षेत्र में रहते हैं। दंपति के बीच विवाद की स्थिति के कारण दोनों साथ नहीं रहती। घटना दिनांक 6 मार्च 2022 रविवार को अंशुल जोशी, डीएसपी नेहा पच्चीसिया के चार इमली स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे। जहां पर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके कारण FIR दर्ज की गई। 

DSP नेहा पच्चीसिया ने अपने पति अंशुल जोशी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश की। रोकने पर उनके साथ मारपीट की और उनका सिर दीवार से मार दिया। जबकि अंशुल जोशी का कहना है कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए गए थे। पत्नी ने उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि अंशुल जोशी के खिलाफ मारपीट करने एवं धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!