BHOPAL NEWS- कमलनाथ एकांत में, दिग्विजय सिंह दूर और अरुण यादव के यहां जश्न का माहौल

Bhopal Samachar
भोपाल
। दिनांक 20 मार्च 2020 को मध्यप्रदेश में तख्तापलट हुआ था। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र सम्मान दिवस मना कर जनता को याद दिला रही है कि कैसे उनके जनादेश का अपमान हुआ लेकिन इस अवसर पर कमलनाथ अनुपस्थित हैं। दिग्विजय सिंह ने भी कार्यक्रम से दूरी बना रखी है और अरुण यादव के घर जश्न का माहौल है। अनुमान लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी किस दिशा में आगे बढ़ रही है। 

लोकतंत्र सम्मान दिवस- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने क्या किया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सबसे पहले सीहोर और टीकमगढ़ जिले में क्षतिग्रस्त हुई प्रतिमाओं एवं रोटरी को सम्मान सहित स्थापित करने की अपील की। फिर लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा रिकॉर्ड किया गया कमलनाथ का संदेश प्रसारित किया गया। जिसे कमलनाथ ने रिट्वीट किया। उसके बाद संत तुकाराम जी एवं वीरांगना रानी अवंती बाई को याद किया। कुल मिलाकर जो कुछ किया टि्वटर पर किया। कमलनाथ भोपाल में अनुपस्थित हैं। 

लोकतंत्र सम्मान दिवस- दिग्विजय सिंह की दूरी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं। कांग्रेस पार्टी के छोटे से छोटे कार्यक्रम में शामिल होते हैं, लेकिन लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने जानबूझकर इस कार्यक्रम से दूरी बना कर रखी है। शायद इस कार्यक्रम के लिए कमलनाथ ने उन्हें आमंत्रित नहीं किया था। 

पार्टी में आक्रोश और अरुण यादव के यहां उत्सव

भोपाल में कांग्रेस पार्टी में आक्रोश दिखाई दे रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भोपाल में अपने सरकारी आवास पर हैं। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखी। इसके अलावा अपने घर पर होली मिलन उत्सव मना रहे हैं। सरकारी बंगले में जश्न का माहौल है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!