BHOPAL NEWS- महिला को हवाई फायर कर धमकाया, बेटे को संभाल नहीं तो मार डालेंगे

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीला जमालपुर में एक लव स्टोरी ने खतरनाक मोड़ ले लिया। लड़की वाले, लड़के के घर जा धमके। लड़की की मां ने दरवाजा खोला। हवाई फायर करके लड़की वालों ने धमकाया की अपने बेटे को संभाल लो, नहीं तो मार डालेंगे। 

टीला जमालपुर पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय महिला का बेटा, उनकी लड़की के साथ अफेयर में है। कुछ समय पहले उसने लड़की को प्रपोज किया और फिर दोनों की बीच बातें होने लगी। लड़की वालों को इसके बारे में पता चल गया। सामाजिक मान्यताओं के कारण लड़की वाले इस रिश्ते को मंजूर नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लड़के को समझाया था कि वह लड़की से बात करना बंद कर दें परंतु वह नहीं माना। 

सोमवार की रात लगभग 12:00 बजे लड़के ने लड़की को फोन किया। इस बात से घरवाले भड़क उठे। वह सीधे लड़के के घर गए। दरवाजा खटखटाने पर लड़के की मां ने दरवाजा खोला। लड़का सामने नहीं आया। गुस्साए लड़की वालों ने हवाई फायर करते हुए लड़के की मां को धमकी दी है कि यदि उन्होंने अपने बेटे को नहीं समझाया तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। 

हवाई फायर के कारण पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!