विवेक अग्निहोत्री पर क्यों भड़के भोपाल के लोग, पढ़िए, सुनिए एवं देखिए विवादित बयान- BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल।
बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स बनाने वाले विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक ऐसा बयान दे दिया जो भोपाल के नागरिकों को ना केवल आपत्तिजनक लगता है बल्कि विवेक अग्निहोत्री की निंदा करने के लिए प्रेरित करता है। 

विवेक अग्निहोत्री का भोपाल में जबरदस्त विरोध

फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भोपाली होने का मतलब है समलैंगिक होना। भोपाल के नागरिक इस बात से नाराज हैं। उनका कहना है कि विवेक रंजन अग्निहोत्री को माफी मांगनी चाहिए। विवेक को शर्म आनी चाहिए, उसने भोपाल की मिट्टी से कैरियर बनाया। भोपाल उसके पिता के सपनों का शहर है और वह भोपाल के लिए इस तरह के विचार रखता है। 

वायरल वीडियो में विवेक अग्निहोत्री कह रहे हैं... 'मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं। क्योंकि, भोपाली का एक अलग कोनोटेशन है। किसी भोपाली से पूछिए। मैं आपको कभी अकेले में समझाऊंगा। लोग बोलेंगे ये भोपाली हैं, उसका मतलब जनरली होता है कि ये होमोसेक्सुअल हैं। नवाबी शौक वाला व्यक्ति है।' विवेक अग्निहोत्री ने यह बात एक टीवी चैनल से चर्चा में कही है।

विवेक अग्निहोत्री के समर्थक भी नाराज

भोपाल शहर में वह लोग भी विवेक अग्निहोत्री के बयान से नाराज हैं, जो 1 दिन पहले तक द कश्मीर फाइल्स के मामले में विवेक अग्निहोत्री का समर्थन कर रहे थे। दरअसल, भोपाल के लोग आश्चर्यचकित हैं कि विवेक रंजन अग्निहोत्री जैसे व्यक्ति की सोच ऐसी कैसे हो सकती है। भोपाल एक सभ्य और शांतिप्रिय नागरिकों का शहर है। हमें गर्व है कि हम भोपाली हैं। विवेक सर, भोपाल समाचार की टीम की ओर से भी आपको हजारों लानत पहुंचे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!