BHOPAL NEWS - टेक महिन्द्रा की महिला कर्मचारी का शव फांसी पर मिला

NEWS ROOM
भोपाल।
राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में आईटी कंपनी महिला कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। युवती टेक महिन्द्रा कोलकाता में जॉब कर रही थी। पुलिस को उसके पास अंग्रेजी में लिखी दो डायरी मिली हैं। इसमें उसने अपनी निजी जिंदगी के बारे में लिखा है। इसके अलावा प्रेम संबंध के बारे में भी जिक्र किया है। 

एएसआई राजकुमार दुबे ने बताया कि रिचा शुक्ला (26) पुत्री महेश शुक्ला टेक महिन्द्रा (आईटी कंपनी) कोलकाता में जॉब कर रही थी। वह मूल रूप से होशंगाबाद की रहने वाली थी। वर्क फ्रॉम होम होने से वह भोपाल के लक्ष्मीपुरी हिनौतिया में मोहन कुशवाहा के मकान में किराए से रह रही थी। होशंगाबाद के रहने वाले उसके फ्रेंड रुचिर दुबे ने उसे फोन किया। रिचा ने कॉल रिसीव नहीं किया। संदेह होने पर रुचिर देर शाम होशंगाबाद से भोपाल आया और यहां उसके कमरे पर पहुंचा। यहां अंदर से दरवाजा बंद मिला। उसने आवाज दी, तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले आयुष पाराशर को घटना की जानकारी दी। दोनों ने रिचा के मकान मालिक के पास पहुंचे। कमरे में झांककर देखा, तो रिचा फंदे पर लटकी थी। मकान मालिक ने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटनास्थल से दो डायरी मिली

पुलिस को घटनास्थल से दो डायरी मिली हैं। इसमें रिचा ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में लिखा है। टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि रिचा की लिखी डायरी का हिंदी में अभी ट्रांसलेशन नहीं हो सका है। उसकी लिखावट समझ में नहीं आ रही। इसके लिए एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी, जिससे डायरी में लिखी बातों का पता चल सके। पुलिस उसके मोबाइल की भी जांच कर रही है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!