BHOPAL NEWS - बंगरसिया से पुतलीघर के बीच दौड़ेगी सिटी बसें

NEWS ROOM
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब बंगरसिया से पुतलीघर के बीच भी सिटी बसें दौड़ेंगी। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) इस रूट पर 10 बसें चलाएगा, जो एमपी नगर होती हुई जाएंगी। इससे यात्रियों को एमपी नगर के लिए भी बसें मिलने लगेगी। 3 रूट पर 7 बसें भी बढ़ाई गई हैं।

बीसीएलएल ने नए रूट क्रमांक-216 (बंगरसिया से पुतलीघर) पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। कुल 25 Km में बस चलेंगी। सुबह साढ़े 10 बजे से बसें प्रारंभ की जाएंगी। यात्री रात तक इन बसों में सफर कर सकेंगे। बसें एमपी नगर से गुजरेंगी। ऐसे में सरकारी और प्राइवेट जॉब करने वाले भी बस में सफर कर सकेंगे।

अब 14 रूट हुए, 220 बसें चल रही

नए रूट के साथ ही अब शहर के 14 रूट पर बसों का संचालन हो रहा है। कुल 220 बसें दौड़ रही हैं। इनमें एवरेज 1 लाख यात्री रोज सफर कर रहे हैं।

रूट- SR 8 (कोच फैक्ट्री से बैरागढ़ चिचली) 4 बसें
रूट- 115 (गांधीनगर से अयोध्या नगर) 1 बस
रूट- 208 (कोकता से लालघाटी) 2 बसें
भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!