BHOPAL NEWS - भाजपा सरकार में हमें इज्जत मिलती है, कांग्रेस नेता ने दिग्विजय सिंह से कहा

Bhopal Samachar
भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सही कहते हैं, मध्य प्रदेश में कांग्रेसी कांग्रेस को हराती है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने नेताओं को नहीं हराते बल्कि कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ताओं को इतना बेइज्जत करते हैं कि कार्यकर्ता काम ही नहीं करते। इसका खुलासा राजधानी भोपाल में चल रही ब्लॉक, मंडलम, और सेक्टर प्रभारियों की मीटिंग में हुआ। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़, राजगढ़ से आए कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीणा ने बताया कि क्षेत्र में यदि हमारा विधायक होता है तो हमारी (कांग्रेस कार्यकर्ताओं की) बेइज्जती होती है, लेकिन यदि कांग्रेस का विधायक नहीं होता तो हमारी इज्जत होती है। यानी कि भाजपा सरकार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी इज्जत मिलती है। जबकि कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी इज्जत नहीं मिलती। 

समय से पहले धड़ाम गिरी कमलनाथ सरकार की सबसे बड़ी गलती 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बड़ी ही धूमधाम से बनी थी परंतु आधा कार्यकाल भी पूरा नहीं कर पाई। कमलनाथ कैंप के लोग इसके लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिम्मेदार मानते हैं परंतु कमलनाथ की टीम इस बात का आकलन नहीं कर पा रही है कि मध्य प्रदेश के हालात सन 2018 से ज्यादा खराब है लेकिन फिर भी शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ 2018 जैसा माहौल क्यों नहीं है। 

कमलनाथ सरकार की सबसे बड़ी गलती यह थी कि सत्ता में आने के बाद कमलनाथ और उनके कैंप के नेताओं ने उस लिस्ट को फाड़ कर फेंक दिया, जिसमें मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ माहौल बनाने वाले समाज के प्रमुख एवं गैर राजनीतिक व्यक्तियों के नाम थे। सबसे पहले कुर्सी झपट शुरू हुआ और फिर सबके शोरूम सज गए। दीवार से एक-एक ईंट गिरती चली गई, परंतु किसी के पास यह देखने के लिए समय ही नहीं था। आश्चर्यजनक बात यह है कि सत्ता से सड़क पर आ जाने के बाद भी गिरी हुई ईटों को इकट्ठा करने की कोशिश नहीं हुई। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!