BHOPAL NEWS- बर्थडे पार्टी के लिए केरवा डैम जा रही दो छात्राओं की दर्दनाक मौत

NEWS ROOM

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गोविंदपुरा क्षेत्र की दो स्कूली छात्राओं की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई दोनों छात्राएं जन्मदिन की पार्टी के लिए केरवा डैम जा रही थी।

जानकारी के अनुसार आज सोमवार दोपहर में दो स्कूली छात्राओं को लोडिंग वाहन ने कुचल दिया। दोनों छात्राएं केरवा डैम जाते समय अन्ना नगर क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई । हादसे में ऋचा चड़ेरे (13) और कीर्ति यादव (14) की मौत हो गई। सोमवार को कीर्ति की बहन का जन्मदिन था। वह दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए केरवा डैम जा रही थीं। इसी दौरान लोडिंग वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भिजवाया। वही इस मामले में पुलिस ने वाहन चालाक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!