BHOPAL NEWS- कांग्रेस महामंत्री और विसलब्लोअर की गिरफ्तारी की तैयारी

Bhopal Samachar
भोपाल।
भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री केके मिश्रा और व्यापम घोटाले के विसलब्लोअर डॉ आनंद राय की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री सचिवालय के OSD श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम की शिकायत पर FIR दर्ज करने के बाद दोनों को नोटिस जारी किया गया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम की शिकायत पर एजेके पुलिस ने केके मिश्रा और डाॅ. आनंद राय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डाॅ. आनंद राय द्वारा 17 अगस्त 2021 और अब 26 मार्च को सोशल मीडिया पर कूटरचित स्क्रीन शाॅट अपलोड किया था। राय ने मरकाम पर मप्र प्राथमिक शिक्षा पात्रता वर्ग-3 के प्रश्नपत्र लीक करने के गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। आनंद राय की इस पोस्ट का प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने भी समर्थन किया है। 

लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस प्रकार से किसी को मोबाइल से मैसेज, फोटो या स्क्रीन शाॅट नहीं भेजा गया है। ऐसा करके यह दर्शाया जा रहा है की मेरे द्वारा मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता वर्ग-3 की परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लीक किया गया है। 

सोमवार को केस डायरी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई है। अब आगे की कार्रवाई क्राइम ब्रांच द्वारा की जाएगी। क्राइम ब्रांच ने केके मिश्रा और डाॅ. आनंद रायको नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्हें क्राइम ब्रांच में हाजिर होकर अपना पक्ष रखना है कि उन्होंने किस आधार पर उप सचिव लक्ष्मण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। 

नोटिस के बाद भी यदि दोनों आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी जाएंगी। इसके अलावा क्राइम ब्रांच ने फेसबुक से भी पोस्ट के संबंध में जानकारी मांगी है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!