Do you know, युद्ध में पोलैंड के लोग सबकी मदद क्यों कर रहे हैं, भारतीय छात्रों को बिना वीजा प्रवेश क्यों मिला

Bhopal Samachar
युद्ध में फंसे नागरिकों के पास जिंदगी की यदि कोई गारंटी है तो वह है पोलैंड। एक ऐसा देश जो भले ही छोटा है परंतु उसका दिल सबसे बड़ा है। शरणार्थी सीमा पार करके आते जा रहे हैं लेकिन पोलैंड की सरकार और नागरिक किसी को पनाह देने से इनकार नहीं कर रहे बल्कि सहानुभूति पूर्वक लोगों की देखभाल कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं, पोलैंड के लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। 

क्या आप जानते हैं, पोलैंड में भारतीय छात्रों को बिना वीजा प्रवेश क्यों मिला

यह आश्चर्यजनक है कि शरणार्थियों की मदद के लिए केवल सरकार नहीं बल्कि पोलैंड के आम नागरिक भी आगे आए हैं। वह बीमार और बच्चों को अपने घर में शरण दे रहे हैं। इसके पीछे की कहानी बहुत मार्मिक है और उसकी प्रेरणा के पीछे भारत है। बात द्वितीय विश्व युद्ध 1942 की है। पोलैंड तबाह हो गया था। ज्यादातर पुरुष मारे गए थे। 

जामनगर के राजा दिग्विजय सिंह जाडेजा के पुण्य प्रताप ने हजारों छात्रों को बचाया

महिलाएं और बच्चे एक जहाज में सवार ऊपर शरण मांगने निकले। किसी ने उन्हें अपनी जमीन पर उतरने नहीं दिया लेकिन भारत के गुजरात में जामनगर के राजा दिग्विजय सिंह जडेजा ने ना केवल उन्हें शरण दी बल्कि उनकी देखभाल भी की। बच्चों को शिक्षा और सेना का प्रशिक्षण दिया। बाद में हथियार देकर वापस भेजा। उन्हीं लोगों के परिवार के बच्चे बड़े हो गए हैं। अब अपने जैसे युद्ध में फंसे हुए लोगों की मदद कर रहे हैं। राजा दिग्विजय सिंह जडेजा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए भारतीय छात्रों को बिना वीजा के पोलैंड में प्रवेश दिया गया। 

पोलैंड में भारतीय राजा के नाम पर पाक और गलियां

पोलैंड में राजा दिग्विजय सिंह जडेजा को हमेशा याद किया जाता है। उनके नाम पर पार्क और गलियां हैं। सरकार जब भी मानव की निस्वार्थ सेवा के लिए कोई योजना चलाती है तो उसका नाम हमेशा राजा दिग्विजय सिंह जडेजा के नाम पर रखा जाता है। भारतीय राजा की प्रेरणा के कारण पोलैंड के लोग युद्ध का खतरा होने के बावजूद शरणार्थियों की मदद करने खुलकर सामने आ रहे हैं।

पोलैंड की मानवता का चौंकाने वाला आंकड़ा 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पोलैंड की कुल जनसंख्या लगभग 40 लाख है और इस समाचार को लिखे जाने तक पोलैंड में लगभग 1500000 शरणार्थी रह रहे थे। कितना छोटा देश, कितनी कम आबादी लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा दिल।  Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!