अंतरिक्ष में दिशाओं का पता कैसे लगाते हैं, वहां कंपास तो काम नहीं करता- GK in Hindi

Bhopal Samachar
पृथ्वी पर नॉर्थ पोल और साउथ पोल के कारण हम चार दिशाओं का निर्धारण कर लेते हैं परंतु अंतरिक्ष में दिशाओं का पता कैसे लगाते हैं, क्योंकि वहां तो नॉर्थ और साउथ पोल होते ही नहीं है। इसलिए कंपास भी काम नहीं करता। आइए पता लगाते हैं। 

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रमेश का कहना है कि कंपास के माध्यम से दिशाओं के निर्धारण की प्रक्रिया आधुनिक है। भारतीय वेद पुराणों में ध्रुव तारे को आधार मानकर दिशाओं का निर्धारण किया गया है। यदि हम पृथ्वी की बात करते हैं तो सूर्य और चंद्रमा सहित सभी ग्रह गतिमान है। उनकी दिशाओं में थोड़ा या ज्यादा परिवर्तन होता रहता है, लेकिन ध्रुव तारे का स्थान कभी नहीं बदलता। 

यह तो पृथ्वी की बात हुई, लेकिन अपना प्रश्न अंतरिक्ष से संबंधित है। क्या अंतरिक्ष में ध्रुव तारे को आधार मानकर दिशा का निर्धारण किया जा सकता है। ऑफिसर अरविंद भारद्वाज का कहना है कि यह संभव नहीं है। अंतरिक्ष बहुत बड़ा है। कुछ स्थितियां ऐसी होती है जहां से ध्रुव तारा दिखाई ही नहीं देता। डॉक्टर भारद्वाज बताते हैं कि अंतरिक्ष में दिशाओं का निर्धारण International Celestial Reference System से किया जाता है। 

प्रोफ़ेसर चंद्रेश बरुआ का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संदर्भ प्रणाली अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा अपनाई गई वर्तमान मानक खगोलीय संदर्भ प्रणाली है। इसकी उत्पत्ति सौर मंडल के बायरसेंटर में है। इसके अनुसार ब्रह्मांड के केंद्र को निर्धारित किया गया। जो गुरुत्वाकर्षण का केंद्र माना गया है। इसके आधार पर 3 दिशाओं का निर्धारण किया गया जिन्हें X,Y और Z के नाम से दर्ज किया जाता है। 

अंतरिक्ष की यात्रा काफी मुश्किल होती है क्योंकि जब आप पृथ्वी से यात्रा प्रारंभ कर रहे होते हैं तब दिशा कुछ और होती है लेकिन आपका लक्ष्य जहां आपको पहुंचना है, निरंतर गति कर रहा है, इसलिए यदि आप पृथ्वी पर निर्धारित की गई दिशा में आगे बढ़ते हुए पहुंचेंगे तो हो सकता है आपका लक्ष्य वहां से काफी दूर चला गया हो। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे एक भागते हुए चोर की कार का पीछा करना। आपका लक्ष्य स्थिर नहीं है, लगातार घूम रहा है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!