दुनिया का सबसे लोकप्रिय और पालतू चूहा कौन सा है, कब और कहां पैदा हुआ- GK in Hindi

Bhopal Samachar
मनुष्य की किताब में चूहा पालतू पशु नहीं है बल्कि फालतू जानवर है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक चूहा ऐसा है जो दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और जिसे ना केवल बड़े प्यार से पाला जाता है बल्कि हर जरूरी काम के समय उसे अपने साथ रखा जाता है। कुछ क्लिक हुआ अपन किसकी बात कर रहे हैं, बिल्कुल सही; अपन कंप्यूटर माउस की बात कर रहे हैं, यही तो है दुनिया का सबसे लोकप्रिय और पालतू चूहा। आइए आज इस छोटे से चूहे की छोटी सी मजेदार कहानी पढ़ते हैं:- 

दुनिया का पहला कंप्यूटर माउस कब बना

इंजीनियर डगलस कार्ल एंजेलबर्ट ने सन 1960 में दुनिया का सबसे पहला कंप्यूटर माउस बनाया था। डगलस कार्ल एंजेलबर्ट को माउस का आविष्कारक और पिता कहते हैं। डगलस कार्ल एंजेलबर्ट ने अपने आविष्कार का नाम प्वाइंटर डिवाइस रखा था। क्योंकि यह एक डिवाइस थी जो टारगेट को पॉइंट करती है। सबसे पहला माउस लकड़ी का बनाया गया था जिसमें नीचे दो पहिए लगे हुए थे। ऊपर एक बटन था जो क्लिक करने के काम आता था। इसका वायर, यूजर के हाथ में डिस्टरबेंस पैदा करता था। 

कंप्यूटर की प्वाइंटर डिवाइस का नाम क्यों बदला गया

समय के साथ इस डिवाइस में कई परिवर्तन किए गए। सबसे पहले तो इसका वायर पलट दिया गया। जैसा कि आज दिखाई देता है। इस डिवाइस का नया डिजाइन कुछ इस प्रकार से बनाया गया कि हाथ में पकड़ने में आसानी हो। जब बनकर तैयार हुआ तो यह डिवाइस एक कछुए की तरह दिखाई दे रही थी। कोई छोटा सा नाम रखना था जिसे आसानी से पुकारा जा सके। इसलिए इसका नाम टर्टल रखा गया, लेकिन इस नाम पर आपत्ति उठाई गई। डिवाइस का आकार तो कछुए की तरह था परंतु टर्टल नाम फिट नहीं बैठता था क्योंकि कछुआ तो बहुत स्लो चलता है और यह डिवाइस तेजी से काम करने के लिए बनाई गई थी। 

कंप्यूटर माउस का नाम माउस कैसे पड़ा

सबसे अंत में इसका नाम माउस फाइनल किया गया। माउस यानी चूहा, जो यहां वहां उछल कूद करता है। तेजी से भागता है। फटाफट काम करता है। मजेदार बात है कि उसका कंट्रोल आपके हाथ में रहता है। शायद यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय और पालतू चूहा है। 

याद रखने वाली बातें:- 
कंप्यूटर माउस का आविष्कार सन 1960 में हुआ। 
कंप्यूटर माउस के अविष्कारक का नाम- डगलस कार्ल एंजेलबर्ट। 
कंप्यूटर माउस का असली नाम- प्वाइंटर डिवाइस। 
MOUSE का फुल फॉर्म क्या होता है- MOUSE का कोई आधिकारिक पूर्ण रूप नहीं है क्योंकि MOUSE एक संक्षिप्त नाम नहीं है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!