भाड़ में जाओ को अंग्रेजी में Go to hell क्यों कहते हैं, जबकि HELL का हिंदी अर्थ तो नर्क होता है- GK in Hindi

Bhopal Samachar
भाड़ को तो सभी जानते हैं। वही जिसमें चने भूने जाते हैं। यदि आधुनिक रसोई की बात करें तो भाड़ जैसे उपकरण को OVEN कहा जाता है। दोनों लगभग एक जैसे होते हैं। बस आधुनिकता का फर्क होता है। सवाल यह है कि जब चने भूनने वाले उपकरण 'भाड़' को अंग्रेजी में सही शब्द OVEN कहा जाता है तो फिर 'भाड़ में जाओ' को अंग्रेजी में GO TO HELL क्यों कहते हैं। 

भाड़ क्या होता है, इसकी उपयोगिता क्या है

आपको जानकर अच्छा लगेगा कि यह ट्रांसलेटर की गलती नहीं है बल्कि बिल्कुल सटीक शब्दों का उपयोग किया गया है। अपने प्रश्न का उत्तर समझने के लिए सबसे पहले अपन को भाड़ के बारे में जानना होगा। 'भाड़' एक विशेष प्रकार की भट्टी को कहा जाता है। जो चारों तरफ से बंद रहती है। जिसके कारण 'भाड़' में लगी हुई आग कहीं ज्यादा ताकतवर होती है। हम सभी जानते हैं कि चने भूनने के लिए भाड़ का उपयोग किया जाता है। 

भाड़ में जब चने डाले जाते हैं तो वह अग्नि की गर्मी के कारण उपद्रव करने लगते हैं। यहां वहां कूदकर भाड़ यानी भट्टी में से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं परंतु भाड़ नाम की भट्टी की विशेष बात होती है कि वह चने की एक भी दाने को बाहर नहीं निकलने देती। 

ठीक है ऐसा ही नजारा नर्क में भी दिखाई देता है। जिस प्रकार भाड़ में डाले गए चने किसी भी सूरत में बच नहीं पाते ठीक उसी प्रकार नर्क में डाले गए व्यक्ति किसी भी सूरत में बच नहीं पाते। इसीलिए 'भाड़ में जाओ' अंग्रेजी में GO TO HELL कहा जाता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!