GWALIOR NEWS - गर्मी ने 77 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, तापमान और बढ़ेगा मौसम विभाग ने कहा

NEWS ROOM
ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पड़ रही भीषण गर्मी ने आज 31 मार्च 2022 गुरुवार को 77 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है इससे पहले 1945 में 31 मार्च को 41.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ था। इसके बाद 2022 में 31 मार्च के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे रिकार्ड टूट गया। और अब नया रिकॉर्ड बन गया है। 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गर्मी और बढ़ने के आसार जताए हैं। शहर सीवियर हीटवेव (तीव्र लू) की चपेट में रहा। जिसका कारण है राजस्थान से आ रही तेज गर्म हवाएं, ग्वालियर सहित पूरा अंचल भीषण गर्मी से झुलस रहा है। पांच घंटे तक शहर में सीवियर हीटवेव चलती रहीं। इससे दिन में लोग तीव्र लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। हवा भी 4 से 6 किमी प्रतिघंटा की गति से चल रही है, जिससे गर्मी की चुभन बढ़ गई है। हर कोई गर्मी से बेहाल है। रात का भी तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है। रात में भी ठंडक घटने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

ग्वालियर में अगले 24 घंटे तक हीटवेव व सीवियर हीटवेव की स्थिति रहेगी। लगातार इस तरह की स्थिति बनी हुई है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अप्रैल व मई में भी गर्मी रिकार्ड तोड़ेगी।
वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल
ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!