GWALIOR NEWS- बेरोजगारी के कारण गर्लफ्रेंड के तेवर बदल गए थे, इसलिए मार डाला

Bhopal Samachar
ग्वालियर।
PHE कॉलोनी में सीता थापा मर्डर मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड और लिव-इन पार्टनर शेरू थापा को गिरफ्तार कर लिया है। शेरू ने पुलिस को बयान दिया है कि लॉकडाउन के समय वह बेरोजगार हो गया था लेकिन सीता की जॉब चल रही थी। इसके कारण सीता के तेवर बदल गए थे। उसका बदला हुआ व्यवहार सहन नहीं हुआ और उसे मार डाला।

सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि 27 फरवरी की रात हजीरा की पीएचई कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में महिला का शव पड़ा मिला था। महिला की पहचान सीता थापा के रूप में हुई थी। पता लगा था कि वह यहां शैफ शेरू थापा के साथ लिव इन में कई सालों से रह रही थी। वैसे वह इंदौर की रहने वाली थी। घटना के बाद से शेरू फरार था। महिला का शव भी सड़ने लगा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या 24 से 36 घंटे पहले हुई है। शैफ पर शंका होने के बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में लगा दी गई। 

इसी दौरान बुधवार को मालूम चला कि आरोपी बस स्टैंड पर है। इस पर टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शेरू थापा बताया। उसने बताया कि हत्या के बाद वह उज्जैन और इंदौर रहा। वही रहकर फरारी भी काटी। पुलिस पता लगा रही है कि फरारी उसने कहां और कैसे काटी। किन-किन लोगों ने उसकी मदद की। पुलिस को अभी उससे चाकू भी बरामद करना है। महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!