INDORE NEWS - 12th का छात्र निर्वस्त्र लटका मिला, मुंह में टमाटर भरा था

NEWS ROOM
इंदौर। 
शहर के वल्लभ नगर क्षेत्र में मंगलवार रात 12वीं के छात्र की मौत का मामला सामने आया है। छात्र अपने घर में स्कूल टाई से बने फंदे से लटका मिला। छात्र के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। मुंह में टमाटर भरा हुआ था। छात्र के मोबाइल का फ्लैश चालू था और वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही थी। पुलिस के अनुसार मामला सुसाइड का है।

ONLINE GAME टास्क पूरा करने में छात्र की मौत

पुलिस के मुताबिक छात्र ने ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा करते हुए जान दी। वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। वल्लभ नगर में रहने वाले विवेक कोल्हे के पिता गुजराती स्कूल की बस चलाते हैं। मां घरों में काम करती है। बड़ा भाई रोहित नौकरी करता है। मंगलवार को भी सभी अपने-अपने काम पर गए हुए थे। रोजाना की तरह विवेक घर में अकेला था। छात्र ने पहले टाई का फंदा बनाकर गले में डाला। इसके बाद अपने दोनों हाथों में रस्सी लपेटकर लोहे के पाइप से बांध लिए।

विवेक का बड़ा भाई रोहित जब घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया। रोहित ने धक्का मारकर जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो विवेक फंदे से लटका हुआ था। रोहित ने उसे तत्काल नीचे उतारा। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई रोहित के मुताबिक विवेक के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। गले में प्लास्टिक की नली लिपटी थी और मुंह में टमाटर था। दोनों हाथों के बीच पाइप फंसा हुआ था। वह 6 फीट ऊंची जगह पर लटका हुआ था। रोहित ने हत्या की आशंका जताई है।

दोस्तों ने पुलिस को बताया कि विवेक ऑनलाइन गेम खेलता था। दोपहर में घर के सामने रहने वाली महिला से विवेक ने हथौड़ी ली थी। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। दरवाजा भी अंदर से बंद होने के कारण पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है। वहीं स्पेशल टीम का कहना है कि यदि हत्या होती तो संघर्ष के निशान होते। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!