INDORE NEWS - करणी सेना नेता के भाई ने सुसाइड किया, SI की तैयारी करने हरदा से इंदौर आया था

NEWS ROOM
इंदौर।
इंदौर में रहने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर लगा ली। वह एक दिन पहले ही हरदा से इंदौर आया था। रात को जब उसका दोस्त रूम पर पहुंचा तो उसने उसे फंदे पर लटके देखा। अतुल तीन सालों से इंदौर में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह पुलिस सेवा में जाना चाहता था। 

INDORE NEWS TODAY- अतुल सिंह राजपूत SI भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था

TI शंशिकांत चौरसिया के मुताबिक पिपल्याराव के एक घर में रहने वाले अतुल सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर जान दे दी। अतुल यहां रहकर एक प्राइवेट कोचिंग से सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रहा था। वह मूल रूप से हरदा का रहने वाला था। उसका दोस्त अर्पित जब कोचिंग गया तो अतुल कमरे पर अकेला था। वापस आया तो काफी देर तक उसने गेट नही खोला। पुलिस के आने पर जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर अतुल फंदे पर लटका मिला। 18 फरवरी को उसके भाई राहुल की शादी हुई थी। इसके लिये वह इंदौर से हरदा अपने घर गया था। वह जिस दोस्त अर्पित के यहां रूका था। वह भी हरदा का ही है।

INDORE NEWS LIVE - खेती छोड़कर पुलिस की नौकरी करना चाहता था

पुलिस के मुताबिक दोपहर में अतुल ने अर्पित और अन्य दोस्त के साथ खाना खाया था। इसके बाद कमरे में आराम करने का कहकर चला गया था। अतुल को पुलिस में जाने की जिद थी। इसलिए वह खेती से ज्यादा पुलिस की नौकरी में भरोसा करता था। बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए मां-बाप ने उसे इंदौर पढ़ने के लिए था। अतुल का मोबाईल जब्त किया गया है। वही उसके बैग में जो दस्तावेज थे वह भी पुलिस ले रखे है। अभी परिवार के बयान नही हो पाए है। वही जहां घटना हुई उस कमरे को सील किया गया है। पुलिस को अभी सुसाइड नही मिला है।

अतुल के पिता पेशे से किसान है। तीन भाई बहन में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई राहुल भी पिता के साथ किसानी करता है। वह हरदा में करणी सेना का उपाध्यक्ष है। वही पिता जनपद के सदस्य है। एक बड़ी बहन है उसकी भी शादी हो चुकी है। वह हरदा के सुखरास ग्राम में रहकर खेती किसानी करते हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!