JABALPUR पुरानी पेंशन- भोपाल नहीं जा पाए कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा - MP NEWS

Bhopal Samachar
जबलपुर
। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, नरेश शुक्ला, विश्वदीप पटेरिया, मुकेश सिंह, रविकांत दहायत, प्रशांता सोधिया, धीरेन्द्र सिंह, विस्वास लाजरश ने पनागर विधायक श्री सुशील (इंदू) तिवारी को मुख्यमंत्री जी के नाम का ज्ञापन सौंपा। 

विधायक श्री सुशील (इंदू) तिवारी जी ने कर्मचारियों के माँग पत्र को तत्काल प्रदेश के • मुख्यमंत्री की ओर प्रेषित कर दिया, उन्होंने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की मॉग़ों के संबंध में मुख्यमंत्री जी से भी चर्चा करूंगा। 13 मार्च रविवार को भोपाल में पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, आवास भत्ता, लिपिकों की वेतन विसंगति को सुधारने की मॉग को लेकर प्रर्दशन किया जाना था, शासन द्वारा अनुमति निरस्त करने के कारण मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह के आवाहन पर आज समस्त जिलों में प्रतिनिधियों ,प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाना है।

15 वर्षो से कर्मचारियों का आवास भत्ता नहीं बढ़ाया गया है। रमेश चंद्र शर्मा आयोग की अनुशंसा के पश्चात भी लिपिकों की वेतन विसंगति सुधारी नहीं गई है। 7 वें वेतन मान के अनुसार आवास भत्ता नहीं दिया जा रहा है। 2004 से पुरानी पेंशन बंद कर दी गई है। सरकारी कर्मचारी को रिटायर होने पर पेंशन के नाम पर कुछ राशि ही मिल पायेगी। पेंशन नहीं मिलेगी।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, अजय दुबे, योगेन्द्र मिश्रा, देव दोनेरिया, असुतोष तिवारी, मंसूर वेग, संदीप नेमा, नरेन्द्र सेन, जवाहर केवट, रजनीश पांडेय मनोज राय, गोविन्द विल्थरे ने शासन से कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने आवास भत्ता सातव वेतन मान के अनुसार देने, रमेश चंद्र शर्मा, आयोग की शिफारिसों के अनुसार लिपिकों की वेतन विसंगति सुधारने, समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग की है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!