JABALPUR NEWS- महिला एवं पत्रकार के खिलाफ भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने की FIR

Bhopal Samachar
जबलपुर
। आरती नाम की महिला एवं माधव नाम के एक पत्रकार के खिलाफ राजधानी भोपाल में भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाहा को ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। भगत सिंह कुशवाहा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने उनसे इस्तीफा मांग लिया था। 

भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाहा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि आरती नाम की महिला ने उनके साथ आपत्तिजनक फोटो खींचे और उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। सिवनी जिले का माधव नाम का एक पत्रकार इस मामले में महिला का साथ दे रहा था। भाजपा नेता ने दावा किया है कि वह महिला के साथ कभी नहीं मिले। उन पर आरोप लगाने वाली महिला कई लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवा चुकी है। 

उल्लेखनीय है कि इस मामले के सामने आने के बाद भगत सिंह कुशवाहा को संगठन की गतिविधियों में शामिल होने से रोक दिया गया था और उसके बाद उनसे इस्तीफा मांग लिया गया। मामला दर्ज होने से पहले भगत सिंह कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!