आप भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं: सीएम शिवराज सिंह ने कहा - Madhya Pradesh News

Bhopal Samachar
भोपाल।
कोई भी बड़ा लक्ष्य अगर हासिल करना होता है तो मेहनत करनी पड़ती है। मेहनत करते हैं तो सफलता मिलती ही है। आप भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। बड़े पदों पर पहुंच सकते हैं, लेकिन उसके लिए लक्ष्य बनाकर मेहनत करनी पड़ेगी। यह बात मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर कही। 

जीवन केवल पेट भरने के लिए नहीं है: मुख्यमंत्री ने कहा 

उन्होंने कहा कि मैं एक छोटे से गांव में पैदा हुआ। शुरू से मेरे मन में तड़प थी कि कुछ करना चाहिए। जीवन केवल पेट भरने के लिए नहीं है, कुछ अच्छा काम भी करना चाहिए। अपने साथ दूसरों के लिए भी कुछ करना चाहिए। बर्थडे के दिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एसओएस बालग्राम निकेतन में बच्चों से मुलाकात कर रहे हैं। यहां ऐसे बच्चे रहते हैं जिनके लिए जिंदा रहना भी बड़ा संघर्ष है। 

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि यहां के बच्चों का टैलेंट अद्भुत है। इस टैलेंट का हमने यदि उपयोग किया तो हम बड़े पदों पर पहुंचकर देश की सेवा कर सकते हैं। अपने को अकेला मत समझना। तुम्हारा ये मामा भी साथ में हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!