कर्मचारियों की सभी समस्याओं का निराकरण कर देंगे, चिंता मत करो: मुख्यमंत्री ने कहा - MP karmchari news

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 57 कर्मचारी संगठनों के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चिंता ना करें। स्थितियां सामान्य हो रही है। 11% महंगाई भत्ता दे दिया है। बाकी सारी समस्याओं का निराकरण भी कर दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन भी कर्मचारियों का एक मुद्दा है। कार्यक्रम में इस पर कोई बात नहीं हुई, लेकिन माना जा रहा है कि सभी समस्याओं का निराकरण से तात्पर्य पुरानी पेंशन भी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए संवदेनशीलता व प्रेम के भाव तथा वार्तालाप से किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के कठिन समय में वित्तीय चुनौतियां थीं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के भय के बीच कार्य करना भी एक बड़ी चुनौती थी।अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूर्ण समर्पण और संदेनशीलता के साथ कार्य किया। कई अधिकारी-कर्मचारियों ने कोरोना से लड़ते-लड़ते अपनी जान तक दे दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता की ओर से मैं उन्हें प्रणाम करता हूँ। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के संकट के कारण निर्मित राज्य की आर्थिक परिस्थितियों के परिणाम स्वरूप राज्य सरकार अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके जायज अधिकार समय रहते नहीं दे पायी। परिस्थितियां सामान्य होते ही राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। आगामी माहों में अधिकारियों-कर्मचारियों की अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सम्पूर्ण दायित्व बोध से करें, उनकी मानवीय गरिमा और सम्मान राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!