MP NEWS- सोनिया गांधी ने अजय सिंह राहुल को भी बुलाया, दिग्विजय और अरुण यादव मिल चुके हैं

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की राजनीति में शायद कुछ बड़ा बदलने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को सोनिया गांधी ने दिल्ली बुलाया है। 

मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी में कुछ बदलने वाला है

खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है परंतु Tv9 Bharatvarsh को सेवाएं दे रहे लोकप्रिय एवं विश्वसनीय पत्रकार श्री मकरंद का लेने बताया है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल दिल्ली पहुंच गए हैं। जल्द ही सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। इस सूचना के पहले तक माना जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, औपचारिक मुलाकात के लिए गए थे और अरुण यादव, मध्य प्रदेश कांग्रेस में अपना रक्षा कवच मजबूत बना रहे थे, लेकिन अजय सिंह राहुल की सूचना के बाद कयास लगाना अनिवार्य हो जाता है। क्या मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी में कुछ नया होने वाला है। 

सत्ता का विकेंद्रीकरण या कमलनाथ के लिए समर्थन 

कांग्रेस हाईकमान का मध्य प्रदेश के प्रति नया नजरिया, विचार के लिए कई प्रश्न उपस्थित करता है। क्या मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सत्ता का विकेंद्रीकरण होने वाला है। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष, दोनों पद कमलनाथ के पास हैं। या फिर कांग्रेस हाईकमान, कमलनाथ के लिए कांग्रेस पार्टी में आई दरारों को भरने की कोशिश कर रहे हैं। असंतुष्ट नेताओं इसलिए बुलाया जा रहा है ताकि, सभी को इस बात के लिए तैयार किया जा सके कि वह कमलनाथ को अपना नेता मान ले। याद दिलाना जरूरी है कि 40 साल पहले, इंदिरा गांधी ने छिंदवाड़ा के नेताओं को बुलाया था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!