MP NEWS- तहसीलदारों के प्रमोशन के लिए राजस्व अधिकारी संघ की लॉबिंग

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश राजस्व विभाग के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के प्रमोशन के लिए राजस्व अधिकारी संघ इन दिनों राजधानी में लॉबिंग कर रहा है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से समर्थन मांगने के बाद MP-RAS का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मिला।

2016 से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं: राजस्व अधिकारी संघ

मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, अविनाश मिश्रा, आकाश श्रीवास्तव, गुलाबसिंह बघेल समेत कई तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने उन्हें उच्चतम पद का प्रभार देने की मांग की। कहा कि वर्ष 2016 से प्रमोशन नहीं हो रहा है। इस पर जल्द ठोस निर्णय लिया जाए। ताकि, उनके प्रमोशन का रास्ता साफ हो सके।

तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का मनोबल गिर रहा है

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मध्यप्रदेश को छोड़ अन्य सभी राज्यों में पदोन्नतियां हो रही हैं। प्रदेश में लंबे समय से मांग उठा रहे हैं, पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इससे तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का मनोबल गिर रहा है। तहसीलदारों का कहना है कि पुलिस विभाग की तर्ज पर राजस्व विभाग के अधिकारियों, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार को भी उच्चतम पद पर कार्यवाहक के रूप में भी नियुक्त किया जा सकता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!