MP NEWS- कांग्रेस के सबसे बड़े आदिवासी नेता पर आदिवासियों का हमला, जोबट का मामला

भोपाल
। मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी में सबसे बड़े आदिवासी नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मित्र कांतिलाल भूरिया एवं उनके सुपुत्र विक्रांत भूरिया पर आदिवासियों ने हमला कर दिया। यह घटना जोबट में घटी। दोनों भगोरिया मेले में शामिल होने के लिए गए थे। 

उदयगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जोबट में भगोरिया मेले में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तब कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोका और खींच कर मारपीट शुरू कर दी। जोबट कॉलेज के सामने दोनों कांग्रेसी नेता पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया। उनकी गाड़ी पर भी पथराव किया गया है। 

कांग्रेस पार्टी में कांतिलाल भूरिया को मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा आदिवासी नेता माना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से उनके व्यक्तिगत संबंध बताए जाते हैं। कांतिलाल भूरिया आदिवासी राजनीति के कारण केंद्रीय मंत्री बनाए गए थे एवं मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके बेटे विक्रांत भूरिया को हाल ही में युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रांत भूरिया के चुनाव पर विवाद भी हुआ था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });