MP NEWS- भाजपा के नए संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सुहास भगत मूल विभाग में वापस

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री सुहास भगत को मुक्त करके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापस बुला लिया गया है। यह फैसला कर्णावती में चल रही है RSS की बैठक में लिया गया। बताया गया है कि भाजपा के नए संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा तय किए गए हैं। 

हितानंद शर्मा को मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद उप चुनाव से पहले भाजपा का सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पहले हितानंद शर्मा विद्या भारती का काम देख रहे थे। श्री शर्मा लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक पद का दायित्व निभाते रहे हैं। उन्हें संगठन का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। 

भाजपा सूत्रों का कहना है कि हितानंद शर्मा को पार्टी के भीतर उठने वाले असंतोष को नियंत्रित करने के लिए लाया गया था। उपचुनाव से लेकर अब तक श्री शर्मा अपने लक्ष्य में सफल रहे हैं। उनके आने के बाद से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अंदर का असंतोष हेडलाइंस नहीं बन रहा है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!