OBC चयनित शिक्षक ने DPI BHOPAL के सामने मुंडन कराया, नियुक्ति की मांग - MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल
। अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी राम पटेल एवं कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग के महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के चयनित शिक्षकों ने लोक शिक्षण संचालनालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में से एक ने मुंडन कराया। 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिक्षा विभाग द्वारा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी किए गए थे। 27% आरक्षण विवाद के कारण पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के नियुक्ति आदेश रोक दिए गए थे। ओबीसी के उम्मीदवार इसी बात से नाराज हैं। पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश प्रकट कर रहे थे। आज अचानक लोक शिक्षण संचालनालय के सामने प्रदर्शन के लिए एकजुट हुए। प्रदर्शनकारियों ने 27% ओबीसी आरक्षण के साथ नियुक्ति आदेश की मांग की है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग के चयनित शिक्षक अपनी नियुक्ति की माँग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है , हर जगह गुहार लगा रहे है, आज भी उन्होंने मुंडन कर विरोध का इजहार किया लेकिन शिवराज सरकार उनकी सुध नही ले रही है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!