SATNA की छात्रा ने BHOPAL में सुसाइड किया, किसी लड़के का फोन आया था - MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्यप्रदेश के सतना से पढ़ाई करने के लिए आई 19 वर्षीय छात्रा प्राची सेन ने आत्महत्या कर ली। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन उसकी मां ने बताया कि किसी लड़के का फोन आया था। छोटे भाई ने कहा कि गांव का एक लड़का प्राची को परेशान करता था। पुलिस मामले का इन्वेस्टिगेशन कर रही है। कहीं यह ब्लैकमेलिंग का मामला तो नहीं। 

सतना के रहने वाले श्री मुन्ना लाल सेन की बेटी प्राची भोपाल के एमएलबी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। प्राची की मां भोपाल में उसके साथ रहती थी। शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे प्राची कॉलेज से घर आई। मां के साथ बैठकर टीवी में धार्मिक प्रवचन सुन रही थी। तभी उसके मोबाइल पर गांव के एक लड़के का फोन आया। इस फोन के बाद प्राची ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 

छोटे भाई ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लॉकडाउन के समय पूरा परिवार सतना चला गया था। उसी समय एक लड़के से उसकी पहचान हुई थी। वही लड़का प्राची को परेशान कर रहा था। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!