SIR को सम्मानसूचक शब्द क्यों मानते हैं , यहां पढ़िए sir full form in hindi- GK Today

Bhopal Samachar
किसी भी व्यक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए SIR शब्द का उपयोग किया जाता है। प्रश्न यह है कि SIR शब्द कहां से आया क्योंकि इंग्लिश में मानवीय शरीर के सबसे ऊपर वाले हिस्से को HEAD कहते हैं, और प्रशासनिक मामलों में भी HEAD का मतलब सबसे बड़ा अधिकारी ही होता है। LORD का अर्थ अधिपति, श्रीमंत, राजा और स्वामी इत्यादि होता है। आइए पता लगाते हैं:- 

SIR शब्द का क्या अर्थ होता है

नोट करने वाली बात है कि SIR शब्द का कोई ठोस इतिहास नहीं मिलता। गूगल सर्च करने पर पता चलता है कि SIR शब्द अंग्रेजी के SIRE शब्द से उत्पन्न हुआ है। पता नहीं कब किस मेले में E खो गया और SIRE से SIR रह गया। अंग्रेजी में SIRE का अर्थ होता है पिता या पिता तुल्य व्यक्ति। यह शब्द राजा को सम्मान देने के लिए, उसे प्रजा पालक बताने के लिए उपयोग किया जाता था। फिर अपनी सोसाइटी, अपने समाज, अपने समुदाय के सबसे बड़े व्यक्ति को सम्मान देते हुए SIR कहकर पुकारा जाने लगा। बाद में डिग्री प्राप्त करने वाले उच्च शिक्षित व्यक्तियों के नाम के पहले भी सम्मान पूर्वक SIR शब्द लगाया जाने लगा।

SIR शब्द का फुल फॉर्म - sir full form in hindi

अतः SIRE अपने आप में एक पूरा शब्द है और इसका कोई फुल फॉर्म नहीं होता। कुछ विद्वानों ने अपने ज्ञान और अनुमान के आधार पर SIR शब्द के फुल फॉर्म बताए हैं। दरअसल, यह उनकी क्रिएटिविटी है। इतिहास में किसी बड़े शब्द को शार्ट करके SIR शब्द का उत्पादन नहीं किया गया, लेकिन यहां ध्यान देना होगा कि अंग्रेजी का SIR शब्द सम्मान सूचक है परंतु उसे हिंदी के श्री शब्द के स्थान पर प्रयोग नहीं कर सकते। क्योंकि संस्कृत में किसी के नाम के आगे श्री लगाने का तात्पर्य होता है पति-पत्नी दोनों को सम्मान देना। उदाहरण- श्री राम (माता सीता और प्रभु राम)। 

SIR शब्द का इतिहास 

13वीं शताब्दी में SIRE शब्द का उपयोग राजा के लिए किया गया। फिर धीरे-धीरे इसका विस्तार होने लगा 17 वीं शताब्दी तक धर्म स्थल पर भगवान की सेवा करने वाले (पुजारी आदि) को भी सम्मान पूर्वक SIR कहकर पुकारा जाने लगा। 15वीं शताब्दी में पत्रों में SIR शब्द का उपयोग मिलता है। 16वीं शताब्दी के प्रारंभ में जब दुनिया के ज्यादातर राजा निरंकुश और अहंकारी होते गए तब उन्होंने अपने सम्मान के लिए कई अन्य शब्दों का उपयोग करवाया। ताकि वह दुनिया में सबसे अलग पहचाने जाएं। कुछ राजाओं के लिए तो इस प्रकार के शब्दों का उपयोग किया गया जो राजा को भगवान प्रदर्शित करते थे। माय लॉर्ड भी एक ऐसा ही शब्द है। 

सम्मान सूचक शब्दों की कहानी बहुत बड़ी है लेकिन जहां तक SIR शब्द की बात है तो यह धीरे-धीरे समाज का सामान्य सम्मान सूचक शब्द बनता चला गया। अंग्रेजी शब्दों के उपयोग का रिकॉर्ड रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि 18वीं शताब्दी में दुनिया भर में SIR शब्द का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता था। 21वीं शताब्दी में इसका उपयोग सबसे कम हो गया है। अब तो लोग अमेरिका के राष्ट्रपति को भी मिस्टर प्रेसिडेंट कहते हैं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र इंडिया के प्रेसिडेंट को राष्ट्रपति महोदय कहना प्रारंभ कर दिया गया है। महामहिम शब्द उपयोग के बाहर कर दिया गया है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!