मंत्रालय से विधानसभा जा रही कार ने 5 साल के बच्चे को कुचला, मौत - BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय से विधानसभा की तरफ जा रही सफेद रंग की कार ने 5 साल के बच्चे को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही बच्चे की मृत्यु हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मासूम की हत्यारी कार के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा पाई थी।

बताया गया है कि घटना भोपाल स्थित विधानसभा भवन के मेन एंट्रेंस के सामने हुई। मंत्रालय के सामने भीम नगर बस्ती में रहने वाले सत्यभान पटेल होटल में जॉब करते हैं। उनका 5 साल का बेटा प्रिंस पटेल सरस्वती विद्या मंदिर में पहली क्लास में पढ़ता था। 9 बजे पत्नी प्रभा बच्चों को वल्लभ भवन के पास दरगाह के सामने वाले पार्क में घुमाने लेकर गई थी। प्रिंस के साथ उसकी दो बड़ी बहनें प्रिया और प्रियंका थीं। 

रात 10 बजे प्रभा तीनों बच्चों को लेकर लौट रही थीं। प्रिंस मां की उंगली पकड़कर रोड क्रॉस कर रहा था। लगभग रोड क्रॉस कर चुके थे, तभी मंत्रालय की तरफ से विधानसभा की तरफ जा रही तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने प्रिंस को कुचल दिया। रास्ते से निकल रहे एक बाइक सवार ने बच्चे को जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया परंतु तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की स्पॉट पर ही मौत हो गई थी।

अभी सीसीटीवी चेक नहीं किए: आरके सिंह थाना प्रभारी

प्रिंस को कुचलने के बाद कार ड्राइवर तेजी से विधानसभा की तरफ भागा। बिड़ला मंदिर के पास सड़क पर खड़े मवेशी को उसने टक्कर मारी। बावजूद कार के पहिए नहीं थमे। वह कार लेकर फरार हो गया। पुलिस कार का पता नहीं लगा सकी है। थाना प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि अभी पुलिस ने सीसीटीवी चेक नहीं किए। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!