BHOPAL NEWS- मथुरा में पंडा संग लिव-इन से लौटी छात्रा ने मामला दर्ज कराया

Bhopal Samachar
भोपाल। 23 वर्षीय लड़की जो भोपाल में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी, 4 महीने पहले मथुरा के पंडा के साथ घर छोड़ कर चली गई थी। लिव इन रिलेशनशिप में रही और वापस लौट कर पंडा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। लड़की 3 महीने की गर्भवती है।

BHOPAL TODAY NEWS- पुलिस थाने में आकर कहा था कि पंडा के साथ रहेगी 

जनवरी के महीने में निशातपुरा थाने में छात्रा के पिता ने उसकी गुमशुदा होने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद लड़की खुद पुलिस थाने में आई और बताया कि वह मथुरा के पंडा मनोज पांडे के साथ अपनी मर्जी से रह रही है। बाद में उसी के साथ शादी करेगी। क्योंकि लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक थी, पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज करके उसे जाने दिया। मनोज पांडे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

BHOPAL LOCAL NEWS- लोगों को अपनी असिस्टेंट बताता था

लड़की ने बताया कि भोपाल में उसे लेने के लिए मनोज पांडे के साथ उसका दोस्त सुमित भी आया था। वह दोनों के साथ ट्रेन के माध्यम से फरीदाबाद गई। यहां मनोज के चचेरे भाई दीपक पांडे के मकान में रहे। यहीं पर दोनों के बीच पहली बार संबंध बने। फिर नियमित रूप से फिजिकल रिलेशन बनते रहे। लड़की ने बताया कि मनोज पांडे उसे अपने जजमानों के घर भी ले जाता था। लोगों से उसका परिचय पत्नी नहीं बल्कि सहयोगी के तौर पर करवाता था। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!