BHOPAL NEWS- सरकारी लोकल सिटी बस का किराया बढ़ाया, मंथली पास की कीमत दोगुनी

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी सिटी बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। सरकारी कंपनी BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) द्वारा भोपाल में 230 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। किराए में 15% तक की वृद्धि की गई है। इससे पहले मंथली पास की कीमत बढ़ा ₹100 बढ़ा दी गई थी। कुछ समय बाद उसके ट्रिप घटा दिए गए थे।

BHOPAL BCLL सिटी बसों में मंथली पास की कीमत दोगुनी कर दी

भोपाल के 14 रूट पर कुल 230 सिटी बसें दौड़ रही हैं। इनमें प्रतिदिन करीब सवा लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें 22 हजार से ज्यादा यात्री मंथली और सुपर सेवर प्लान लेकर सफर करते हैं। जनवरी में 299 रुपए में महीनेभर में 100 ट्रिप मिलती थी। फरवरी में पास की कीमत ₹100 बढ़ाकर ₹399 कर दी गई। मार्च के महीने में ₹399 में शॉर्ट ट्रिप की लिमिट घटाकर 65 कर दी गई। यानी जनवरी के महीने में एक तरफ तीन रुपए की पड़ती थी मार्च के महीने में की कीमत दुगनी (₹6 से अधिक) हो गई। 

BHOPAL LOCAL CITY BUS- 10 किलोमीटर पर ₹2 बढ़ाए

BCLL ने किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया है। इसमें 1 से 2 रुपए तक की बढ़ोतरी शामिल हैं। शुरुआत 7 किमी तक सफर करते हैं तो 1 रुपए बढ़ा हुआ किराया देना होगा। यदि 10 किमी तक सफर करेंगे तो 19 रुपए देने होंगे। पहले किराया 17 रुपए था। 13 किमी तक का किराया अब 22 रुपए चुकाना पड़ेगा, जो पहले 20 रुपए था। 26 किमी तक सफर करने पर पहले 26 रुपए लगते थे, अब 28 रुपए देने होंगे। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!