BHOPAL NEWS - फुटवियर व्यापारी फांसी पर लटका मिला, परिवार के साथ जश्न मनाया था

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फुटवियर व्यापारी घर की छत पर फांसी पर लटका मिला व्यापारी ने शादी की सालगिरह पर फांसी लगा ली। उसकी यह सातवीं सालगिरह थी। सुसाइड से पहले उसने परिवार के साथ एनिवर्सरी का जश्न भी मनाया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक टीलाजमालपुरा में रहने वाले नृसिंह सोलंकी (30) फुट वेयर का शॉप चलाते थे। गुरुवार को उनकी शादी की सातवीं सालगिरह थी, इसलिए दुकान बंद कर रखी थी। चचेरे भाई मुकेश सोलंकी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह तैयार होकर मंदिर गया। इसके बाद वह पत्नी, बच्चियों के साथ सालगिरह का जश्न मनाया। वह काफी खुश था। रात में सब लोग खाना खा कर सोने चले गए। नृसिंह भी अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह छह बजे नृसिंह की मां छत पर कपड़े सुखाने गई। देखा कि बेटा छत पर बने कमरे में फंदे पर लटका है। यह देख मां चीख उठी। उनके रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार ने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार पीएम के लिए भेजा।

चचेरे भाई मुकेश सोलंकी ने बताया कि शादी की सालगिरह को लेकर वह बहुत खुश था। परिवार के लोगों को उसने बिल्कुल अहसास नहीं होने दिया कि वो कोई ऐसा आत्मघाती कदम उठाने जा रहा है। उसने किसी तरह की कोई परेशानी नहीं बताई। परिवार से बात करते हुए उसने कहा भी था कि अब मैं सब चीजों से फ्री हो गया हूं। अब मुझे कोई दिक्कत नहीं है फिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!