BHOPAL NEWS- सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों का टाइम बदला, कलेक्टर के आदेश जारी

Bhopal Samachar
भोपाल
। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने भोपाल जिले में आने वाले सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया है। यह आदेश गर्मी के मौसम में तेजी से बढ़ते तापमान के कारण जारी किया गया। 

BHOPAL Collector's order to change school timings

कार्यालय कलेक्टर जबलपुर से जारी हुए आदेश क्रमांक 554 दिनांक 5 अप्रैल 2022 के अनुसार ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दोपहर 12:00 बजे के पश्चात स्कूल में अध्यापन कार्य होने से छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। अतः जबलपुर जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अध्यापन का समय प्रातः 7:00 से 12:00 बजे के मध्य रखा जाना नियत किया जाता है। परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है। 

BHOPAL TODAY- परीक्षार्थियों को लू नहीं लगती क्या, उनके लिए भी कुछ कीजिए

जबलपुर कलेक्टर का आदेश निश्चित रूप से संवेदनशील है और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को लू नहीं लगती। क्या वह बीमार नहीं हो सकते। यदि कलेक्टर के पास परीक्षा का समय बदलने का अधिकार नहीं है, तो परीक्षा कक्ष में तापमान को कम रखने का अधिकार तो होगा। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए भी तो कलेक्टर की जिम्मेदारी बनती है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!