आलू के पराठे सबसे ज्यादा पसंद क्यों किए जाते हैं- GK in Hindi

Bhopal Samachar
पराठों की दुनिया बहुत बड़ी है। पराठों के प्रति लोगों की दीवानगी कितनी है इसका अंदाजा आप केवल इस बात से लगा सकते हैं कि दिल्ली में एक पूरा इलाका परांठे वाली गली के नाम से मशहूर है। यदि आप दिल्ली से जयपुर की तरफ जाते हैं तो आपको दुनिया के सबसे बेहतरीन पराठे दिखाई देंगे। पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा। पराठों में बहुत सारी वैरायटी होती है लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा आलू के पराठे पसंद किए जाते हैं। आइए छानबीन करते हैं कि आलू में ऐसा क्या है, जो उसके पराठे सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं:- 

आलू का उद्गम स्थल कहां है, आलू भारत में कब आया

यदि आपको भी आलू के पराठे पसंद है तो यह जानकर आपको खुशी होगी कि आलू दुनिया की सबसे लोकप्रिय सब्जी है। आलू का जन्म दक्षिण अमेरिका में हुआ। सोलवीं शताब्दी में जब पुर्तगाली भारत आए तो अपने साथ आलू की लेकर आए थे। बीसवीं शताब्दी में हमने भारत से पुर्तगालियों को तो खदेड़ दिया लेकिन उनका आलू अपने पास रख लिया। क्योंकि आलू पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। 

आलू स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है, गुण एवं खास बातें

इसमें सबसे ज्यादा मात्रा में स्टार्च होता है लेकिन थोड़ा सा प्रोटीन भी होता है। सोडा, पोटाश, विटामिन ए तथा विटामिन डी भी पाया जाता है। विटामिन सी की तो जैसे आलू से पक्की दोस्ती है। आलू के कारण शरीर में एसिडोसिस नहीं होता। स्कर्वी नाम का एक रोग पहले बहुत होता था लेकिन आलू के प्रयोग के बाद यह जैसे गायब हो गया है। आलू आंतों में सड़न को बढ़ने से रोकता है। पाचन में सहायक बैक्टीरिया को ताकतवर बनाता है। इसके अलावा भी दर्जनों ऐसे कारण है जिसके चलते शरीर आलू की डिमांड करने लगता है। 

आलू का पराठा जीभ से ज्यादा पेट को पसंद आता है

यही कारण है कि यदि विकल्प में आलू उपलब्ध हो तो लोग प्राकृतिक रूप से उसे पसंद करते हैं। मेथी से लेकर पनीर तक कई प्रकार के परांठे बनाए जाते हैं। उनका स्वाद भी अच्छा होता है लेकिन आलू की डिमांड पेट के अंदर से आती है। यही कारण है कि जब भी रेस्टोरेंट में वेटर पराठे के ऑप्शन देता है, मन करता है कि कुछ नया ट्राई करें लेकिन पेट से आवाज आती है एक आलू का पराठा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!