रेगिस्तान की आंधी में ऊंट अंधा क्यों नहीं होता, जबकि इंसान तो मर भी जाते हैं- GK in Hindi

Bhopal Samachar
मैदानी इलाकों की आंधी और रेगिस्तान की आंधी में बहुत अंतर होता है। रेगिस्तान की आंधी जानलेवा होती है क्योंकि रेत के महीन कणों में ऐसा बहुत कुछ होता है जो मृत्यु का कारण बन सकता है। सवाल यह है कि जिस आंधी में इंसान मर जाते हैं उसी रेगिस्तान की आंधी में ऊंट अंधा तक नहीं होता। वह आंधी में भी देख सकता है और चलता रहता है। आइए प्रकृति के इस रहस्य को समझते हैं:- 

रेगिस्तान की धूल से ऊंट की आंखें खराब क्यों नहीं होती

पृथ्वी के दक्षिण से लेकर उत्तरी गोलार्ध तक जलवायु और परिस्थितियों के अनुसार जीव जंतुओं का जन्म होता है। जैसे बर्फीले इलाकों के जानवरों के शरीर पर सामान्य से बहुत ज्यादा बाल होते हैं। इसी प्रकार रेगिस्तान के जानवरों की भी कुछ खास बातें होती हैं। ऊंट को रेत का जहाज कहा जाता है। रेगिस्तान में जब आंधी आती है तो रेत के छोटे-छोटे कण, आंख-नाक-कान सहित पूरे शरीर को बंद कर देते हैं। कई बार लोगों की दम घुटने से मौत हो जाती है, लेकिन उसी आंधी में ऊंट संघर्ष करते हुए आगे बढ़ता रहता है। वह आसानी से देख पाता है क्योंकि ऊंट की आंखों पर 3 पलक होती है जो आंधी की स्थिति में आंखों की रक्षा करती है। 

ऊंट की आंखों की सबसे खास बात

ऊंट की आंखों में पाई जाने वाली पलकें ठीक वैसे काम करती हैं जैसे किसी गाड़ी में मौजूद शीशे का वाइपर। जब तेज धूल भरी आंधी आती है तो एक पारदर्शी या ट्रांसपेरेंट पलक आँखो के ऊपर  चढ़ जाती है और बड़े-बड़े आईलैशेस डस्टर की तरह या गाड़ी के वाइपर की तरह से उसे साफ करते रहते हैं। जिससे ऊँट को धूल भरी आँधी में भी आसानी से दिखाई देता रहता है।

ऊँट की उम्र कितनी होती है

ऊंट की देखने और सुनने की क्षमता इंसानों से काफी अधिक होती है। खड़ा हुआ ऊंट आलसी जानवर दिखाई देता है परंतु रेगिस्तान में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ लगा सकता है। रेत में जब वह आराम से टहल रहा होता है तब उसकी स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। एक स्वस्थ ऊंट 400 किलोग्राम वजन खींच सकता है। ऊंट की अधिकतम उम्र 50 साल और न्यूनतम 40 साल होती है।

ऊंट रेगिस्तान में आसानी से क्यों चल सकता है

ऊंट का बच्चा पैदा होने के कुछ घंटे बाद ही चलने लगता है। ऊंट के पंजे दो भागों में बटे हुए रहते हैं। यही कारण है कि ऊंट के पैर रेगिस्तान में धंसते नहीं है। ऊंट हमेशा रेत की ऊपरी सतह पर खड़े रहते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!