GWALIOR NEWS - 50 लड़कियों का रेप और 3 हत्या करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार

NEWS ROOM
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में छात्रा की हत्या करने वाले साइको सीरियल किलर को राजस्थान पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 से 22 साल की लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ सेक्स करता था। जब मन भर जाता तो उनकी हत्या कर लाश को ट्रैक पर फेंक देता था, ताकि उनकी मौत हादसा लगे। 

कॉलेज की लड़कियों को फंसाने के लिए वह खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर, सेना या पुलिस का बड़ा अधिकारी बताता था। इससे लड़कियां जल्दी इम्प्रेस हो जाती थीं। जयपुर में उसने तीन लड़कियों की हत्या की बात कबूल की है। इनमें एक ग्वालियर की है। गोला का मंदिर से एक साल पहले अप्रैल 2021 में लापता हुई लड़की की पहचान कर हत्या करने की बात कबूल की है। 

जयपुर पुलिस से इनपुट मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस साइको किलर से पूछताछ करने रवाना हो गई है। ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके से 2 अप्रैल 2021 को एक 24 वर्षीय छात्रा पूजा शर्मा लापता हुई थी। वह अपने भाई के साथ गोला का मंदिर में जीजा जी के यहां रहने आई थी। इसी दौरान वह गायब हो गई थी। परिजन अपने स्तर पर तलाश करने के बाद 4 अप्रैल को गोला का मंदिर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसका पता लगा रही थी, लेकिन सुराग हाथ नहीं आ रहा था। कुछ समय पूर्व ग्वालियर पुलिस ने लापता इस युवती की फोटो राजस्थान पुलिस को शेयर की थी।

हाल में राजस्थान के जयपुर सरधनी से पुलिस ने एक साइको किलर मिंटू उर्फ विक्रांत को पकड़ा है। जिसने तीन लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर सेक्स करने के बाद हत्या कबूली थी। पुलिस ने जब लापता छात्रा का फोटो उसे दिखाया, तो उसने फोटो की पहचान पूजा शर्मा के रूप में करते हुए उसकी हत्या की बात कही है।

50 से ज़्यादा लड़कियों के साथ किया रेप 

मिंटू ने पुलिस को बताया कि कि वो अब तक 50 से ज़्यादा लड़कियों के साथ ज़्यादती कर चुका है, जब पुलिस का शक उस पर और गहराने लगा, तो पुलिस ने उसका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस को अपने बही-खातों में उसके बारे में ज़्यादा जानकारी तो नहीं मिली, लेकिन इतना ज़रूर पता चला कि अभी से ठीक एक साल पहले यानी अप्रैल 2021 को उसने इससे पहले ग्वालियर में भी पूजा शर्मा नाम की एक लड़की के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इससे पहले विक्रम उर्फ मिंटू ने साल 2019 में एक नाबालिग लड़की के साथ अलवर के सदर इलाक़े में गैंगरेप किया था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!